Spread the love

शिमला। नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री, मंत्रियों और सभी सांसदों के वेतन में 30 फीसदी की कटौती के फैसले के बाद मंगलवार को हिमाचल सरकार भी इस पर फैसला ले सकती है।सोमवार शाम केंद्र सरकार की ओर से लिए गए फैसले के बाद माना जा रहा है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंत्रिमंडल के साथ बैठक कर इस पर निर्णय ले सकते हैं।

सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष को भी साथ में लेने का प्रयास किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री, मंत्री व विधायकों के अलावा सरकार श्रेणी एक और श्रेणी दो के अधिकारियों के वेतन में भी कटौती पर फैसला ले सकती है।

You missed