शिमला। हिमाचल प्रदेश कोली समाज ने अपने जिला और खण्ड इकाइयों को *स्थानीय आपदा राहत फण्ड* सजृन करने तथा सक्षम लोगों से साहयता राशि एकत्रित करके स्थानीय आपदा राहत टीम गठित करने और टीम के माध्यम से *कोरोना-कर्फ्यू* से प्रभावित आस-पास के जरूरतमंद लोगों की राशन किट्स वितरित करने का आह्वान किया है। इसी निर्णय के चलते गत 4 और 5 अप्रैल को शिमला शहर से सट्टी ग्राम पंचायत टुटू-मजठाई की *स्थानीय आपदा राहत टीम* ने पँचायत के 40 प्रभावित परिवारों को हज़ार-हज़ार रुपये की राशन सामग्री के किट्स वितरित किये गए ।
चेत राम शांडिल की अध्यक्षता में गठित राहत टीम में कोली समाज के प्रदेशाध्यक्ष उत्तम कश्यप, अधिवक्ता बलराज सिंह, पवन कश्यप और देवी चन्द ने पंचायत के पांच गाँवो के सभी समुदायों के जरूरतमंद परिवरों को घर घर जा कर राशन सामग्री वितरित की । राशन किट में 10 किलो आटा, 5 किलो चावल, 2 किलो चीनी, 2 किलो प्याज, 1 लीटर रिफाइंड तेल, 1 किलो राजमाह, 1 किलो सफेद चने, 1 किलो नमक और दो-दो सो ग्राम धनिया, मिर्च और मसाले बांटे गए ।
*स्थानीय आपदा राहत फण्ड* के लिए पूर्व विधायक चिरंजीव लाल कश्यप, उत्तम कश्यप, प्रो. मदन शांडिल, चेत राम शांडिल, अधिवक्ता बलराज सिंह, पुष्पा, हरि नंद कश्यप, विशाल शांडिल, प्रेम चन्द शांडिल और स्वर्ण सिंह कश्यप ने मिल कर 40 हज़ार रुपये की राशि एकत्रित की गई ।
