मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के परिवार व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कौल सिंह ठाकुर के बीच रिश्तों की खटास 2022 के विधानसभा चुनावों में भी साफ देखने को मिल रही है. दोनों परिवारों के बीच एक बार फिर से जुबानी जंग छिड़ गई है.
बीते दिनों जहां सदर विधायक व भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा ने कौल सिंह ठाकुर पर जुबानी हमले किए थे. वहीं, शुक्रवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कौल सिंह ठाकुर ने सुखराम परिवार का घेराव किया है. कौल सिंह ने कहा कि पंडित सुखराम ने कहा था कि भाजपा में जाना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी. उन्होंने कहा कि पंडित सुखराम प्रदेश ही नहीं, केंद्र में भी मंत्री रह है. लेकिन पंडित सुखराम ने खुद माना था कि भाजपा में जाना उनके व उनके परिवार गलत निर्णय था.
