Spread the love

शिमला : शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई कांग्रेस बनाम भाजपा नहीं बल्कि शिमला ग्रामीण की जनता की है। उन्होंने कहा कि साल 2022 के विधानसभा चुनाव में यह लड़ाई शिमला ग्रामीण की के 78 हजार मतदाता बेरोजगारी के खिलाफ लड़ेंगे।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उनका मकसद है कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र पूरे प्रदेश में अग्रणी स्थान पर रहे। उन्होंने दूसरी बार जीत हासिल करने के बाद 5 हजार नौकरियां पैदा करने का भी वादा किया है। शिमला ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य ने कहा कि उसके लिए रास्ता यह लड़ाई उनकी व्यक्तिगत लड़ाई नहीं, बल्कि जनता की अपनी लड़ाई है। ऐसे में उन्होंने अपील की है कि जनता को उनका साथ देकर शिमला ग्रामीण को बनाने का साथ दें।

You missed