सुंदरनगर| अमेरिका की कैटलीन पीएंबल ने, जो भारतीय युवक पर इस कदर फिदा हुई कि सात समंदर लांघ कर भारत आई और अपने प्यार को हमसफर बना लिया। लड़का हिमाचल के सुंदरनगर हंडेटी का रहने वाला पुनीत है, जो पेशे से सिविल स्ट्रक्चरल इंजीनियर हैं और वर्तमान में मिशीगन में बतौर इंजीनियर कार्यरत है।दोनों की शादी सुंदरनगर में हिमाचली रिति रिवाज के साथ हुई। क्षेत्र की पारंपरिक धाम का आयोजन भी किया गया। शादी में आए सभी रिश्तेदारों ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर उन्हें शादी की शुभकमानाएं। इस विवाह से दोनों वर व वधू पक्ष के लोग खुश हैं और परिवारों का कल्चर अलग होने के बावजूद उनके बच्चों की भलाई में अपनी खुशी जाहिर की है।
पुनीत ने दिल्ली के एक निजी विवि से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके उपरांत पुनीत गुजरात के IIT गांधीनगर से MTECH की डिग्री प्राप्त करने के बाद वर्ष 2015 में अमेरिका के मिशीगन स्टेट यूनिवर्सिटी में सिविल स्ट्रक्चर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने गए थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात अमेरिका के मिशीगन की रहने वाली कैटलीन पीएंबल के साथ हुई। कैटलीन शिक्षा विभाग में कार्यरत है।
कैटलीन, पुनीत के स्वभाव से प्रेरित हुई। 2019 में दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। पुनीत और कैटलीन ने अपने प्यार को अंतिम रूप तक पहुंचाने के लिए शादी करने का निर्णय लिया। दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में परिवार वालों को बताया। जिसके बार दोनों के परिवार वालों ने अपनी सहमति जताई।
