Spread the love

हरिद्वार|गंगा रक्षा के लिए मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती अब खुद मंगलवार से आमरण अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि गंगा के लिए अंतिम समय तक संघर्ष किया जाएगा। आज प्रेम कांफ्रेंस कर स्वामी शिवानंद इसके बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।मालूम हो कि गंगा रक्षा समेत कई मांगों को लेकर मातृ सदन की अनुयायी साध्वी पद्मावती ने आमरण अनशन शुरू किया था। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया। उनका अब भी दिल्ली एम्स में उपचार चल रहा है।

दूसरी तरफ एम्स में ही भर्ती किए गए ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद हरिद्वार लौट आए हैं। रविवार को हरिद्वार पहुंचने पर स्वामी शिवानंद ने उनका अनशन खत्म करवाया। स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि मंगलवार आमरण अनशन शुरू करेंगे।

उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार पर संतों के खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

You missed