पिछले हफ्ते शुक्रवार को विदेशी बाजार में सोना-चांदी मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए थे. वहीं दूसरी ओर रुपये में गिरावट की वजह से घरेलू वायदा बाजार यानी MCX पर सोना-चांदी मजबूती के साथ बंद हुए थे. अमेरिका में नई नौकरियों के खराब आंकड़ों के बावजूद शुक्रवार को सोने-चांदी में आई शुरुआती तेजी गिरावट में बदल गई. अमेरिकी श्रम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक सितंबर में 1.94 लाख लोगों को नई नौकरियां मिली थीं, जबकि अर्थशास्त्रियों को 4.90 लाख नई नौकरियां होने का अनुमान था. नई नौकरियों के आंकड़े कमजोर रहने के बावजूद अर्थशास्त्री अमेरिकी फेडरल रिजर्व के द्वारा इस साल नवंबर से बॉन्ड खरीद कार्यक्रम को कम करने का अनुमान लगा रहे हैं.
सोने-चांदी पर जानकारों का नजरिया
मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी) अमित सजेजा (Amit Sajeja) के मुताबिक इंट्राडे में MCX पर सोना दिसंबर वायदा में 47,250 रुपये के लक्ष्य के लिए 46,800 रुपये के भाव पर खरीदारी फायदेमंद है. सोने के इस सौदे के लिए 46,600 रुपये का स्टॉपलॉस लगाया जा सकता है. वहीं दूसरी ओर चांदी दिसंबर वायदा में 61,500 रुपये के भाव पर खरीदारी करके 62,400 रुपये का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. चांदी के इस सौदे के लिए 61,050 रुपये का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए.
इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज (IIFL Securities) के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी) अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) के मुताबिक आज के कारोबार में MCX पर सोना दिसंबर वायदा में 47,550 रुपये के लक्ष्य के लिए 46,900 रुपये के भाव पर खरीदारी की जा सकती है. सोने के इस सौदे के लिए 46,700 रुपये का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए. वहीं दूसरी ओर चांदी दिसंबर वायदा में 61,600 रुपये के भाव पर खरीदारी करके 63,000 रुपये का लक्ष्य हासिल कर सकते हैं. चांदी के इस सौदे के लिए 61,000 रुपये का स्टॉपलॉस लगाया जा सकता है.
केडिया एडवाइजरी (Kedia Advisory) के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय केडिया (Ajay Kedia) के मुताबिक इंट्राडे में MCX पर सोना दिसंबर वायदा में 47,100-47,350 रुपये के लक्ष्य के लिए 46,900 रुपये के भाव पर खरीदारी का मौका है. सोने के इस सौदे के लिए 46,750 रुपये का स्टॉपलॉस लगाया जा सकता है. वहीं दूसरी ओर चांदी दिसंबर वायदा में 61,600 रुपये के भाव पर खरीदारी करके 62,200-62,600 रुपये का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. चांदी के इस सौदे के लिए 61,200 रुपये का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए.
कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट वीरेश हीरेमथ के मुताबिक आज के कारोबार में MCX पर सोना दिसंबर वायदा में 47,000 रुपये के भाव पर खरीदारी करके 47,200 रुपये का लक्ष्य हासिल कर सकते हैं. सोने के इस सौदे के लिए 46,900 रुपये का स्टॉपलॉस लगा सकते हैं. वहीं दूसरी ओर चांदी दिसंबर वायदा में 62,100 रुपये के लक्ष्य के लिए 61,700 रुपये के भाव पर खरीदारी फायदे का सौदा साबित हो सकती है. चांदी के इस सौदे के लिए 61,500 रुपये का स्टॉपलॉस लगा सकते हैं.
पृथ्वी फिनमार्ट प्राइवेट लिमिटेड (Prithvi Finmart Pvt Ltd) के डायरेक्टर (कमोडिटी एंड करेंसी) मनोज कुमार जैन (Manoj Kumar Jain) के मुताबिक इस हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिल सकती है. उनका कहना है कि MCX पर सोने में सपोर्ट लेवल 46,880-46,720 रुपये रेसिस्टेंस लेवल 47,220-47,400 रुपये है. वहीं चांदी में सपोर्ट लेवल 61,300-60,900 रुपये 62,220-62,800 रुपये है. उनका कहना है कि MCX पर सोना दिसंबर वायदा में 47,400 रुपये के लक्ष्य के लिए 46,900 रुपये के आस-पास खरीदारी की जा सकती है. सोने के इस सौदे के लिए 46,660 रुपये का स्टॉपलॉस लगाया जा सकता है. वहीं चांदी में 61,300 रुपये के आस-पास खरीदारी करके 62,500 रुपये का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. चांदी के इस सौदे के लिए 60,800 रुपये का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए.
(Disclaimer: निवेशक निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की सलाह जरूर लें. न्यूजनेशनटीवीडॉटकॉम की खबर को आधार मानकर निवेश करने पर हुए लाभ-हानि का newsnationtv.com से कोई लेना-देना नहीं होगा. निवेशक स्वयं के विवेक के आधार पर निवेश के फैसले लें)
