शिमला : हिमाचल में अब जबरन धर्म परिवर्तन करवाना लोगों को भारी पड़ेगा। वहीं इसके पकड़े जाने पर 10 साल की जेल की सजा होगी और 2 लाख रूपये तक का जुर्माना भरना होगा। प्रदेश में अब जबरन या किसी भी तरह के लालच से सामूहिक धर्म परिवर्तन को भी अपराध की श्रेणी में ला दिया गया है।
आज सरकार ने विधानसभा में हिमाचल प्रदेश धर्म की स्वतंत्रता संशोधन विधेयक 2022 को पेश किया। विधेयक में प्रावधान किया गया है कि अगर 2 या 2 से ज्यादा व्यक्तियों ने धर्म परिवर्तन किया है तो उसे सामूहिक धर्म परिवर्तन माना जाएगा। बिल पेश करते वक्त मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि संभवत ऐसा करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य होगा जहां पर धर्म परिवर्तन करने पर कड़े कानून बनाया गया है।
विधेयक में धर्म परिवर्तन का दोषी पाए जाने पर 7 की जगह 10 साल की सजा का प्रावधान किया गया है। बिल में यह भी प्रावधान किया गया है कि अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे धर्म के व्यक्ति से विवाह करने के लिए अपने धर्म को छिपाता है तो शिकायत मिलने पर अगर वह साबित हो जाता है तो ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कम से कम 3 साल की सजा का प्रावधान है। इस सजा को 10 साल तक बढाने का प्रावधान भी आज किया गया है। इसके अलावा न्यूनतम जुर्माना 50 हजार रुपए किया गया है।इसे 1 लाख रुपए तक बढाया जा सकता है।
सामूहिक धर्म परिवर्तन करने पर दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ कम से कम 5 साल की सजा का प्रावधान किया गया है और इस सजा को 10 साल तक बढाया जा सकता है। इसके अलावा कम से कम 1.50 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इसे 2 लाख रुपए तक बढाया जा सकता है।
वहीं आज लगातार बढ़ रहे दवाब का मुद्दा भी संसद में उठाया गया मानसून सत्र में प्रश्नकाल में अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने
शिमला के कुछ कार्यालयों को नजदीकी विधानसभा क्षेत्रों में शिफ्ट करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि शिमला में भीड़ बढ़ती जा रही है। उन्होंने भीड़ को कम करने लिए सरकार से कुछ कार्यालयों को अर्की शिफ्ट करने की मांग रखी। जिसका जवाब देते हुए सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है। उन्होंने कहा कि शिमला शहर से कुछ कार्यालयों को शिफ्ट करना अनिवार्य है। आने वाले समय में सरकार इस पर निर्णय लेगी। संजय अवस्थी ने कहा कि शिमला एक पर्यटन स्थल है और यहां काफी तादात में पर्यटक (Tourist) आए हैं और प्रदेश भर से लोग भी पहुंचते हैं। जिससे यहां घंटों जाम भी लगता है। कार्यालयों के शिफ्ट करने से यह दवाब कम होगा।
