सोलन।सोलन पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों छात्र एवं छात्रा, एनसीसी एवं रोबर रेंजर की इकाइयों की ओर से रविवार को स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम का समापन किया गया । यह स्वच्छता अभियान कार्यक्रम 01 अक्तूबर 2021 से राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉक्टर राजन तनवर एवं प्रो. कनुप्रिया की देखरेख में संचालित किया गया। इस कार्यक्रम में दो सौ स्वयंसेवियो ने भाग लिया । स्वयंसेवियों को छह समूहों में बांटा गया था प्रत्येक दिन एक समूह सिंगल यूज प्लास्टिक का एकत्रीकरण करता था। स्वयंसेवियों ने तीन सौ किलो के करीब प्लास्टिक एकत्रित किया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों के लिए “स्वच्छता का जीवन में महत्व” एवं लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व पर भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गयी।

इस कार्यक्रम की मुख्यातिथि महाविद्यालय प्राचार्या डॉक्टर नीलम कौशिक तथा विशिष्ट अतिथि नेहरू युवा केंद्र सोलन की उप निदेशक ईरा प्रभात रही । डॉक्टर कौशिक ने इस अवसर पर स्वयंसेवियों की सेवा एवं स्वच्छता भावना की प्रशंसा की तथा समाज के प्रति उनके प्रेरणादायी प्रयास को सराहा।
इस अवसर उन्होंने नेहरू युवा केंद्र सोलन की उप निदेशक ईरा प्रभात एवं कार्यक्रम अधिकारी लेखराज कौशिक ने असंगठित क्षेत्र के युवाओं एवं संस्थाओं को संगठित कर स्वच्छता अभियान में सम्मलित करने पर खुशी जताई। ब्रह्म कुमारी आश्रम सोलन के प्रमुख, संत निरंकारी मिशन सोलन के प्रमुख, आईटीआई सोलन की राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकरी
, संस्कृत महाविद्यालय सोलन के राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉक्टर अजय भारद्वाज एवं सोलन महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉक्टर राजन तनवर तथा स्वयंसेवियों रेणू यादव , प्रिया धीमान एवं सपना को नेहरु युवा केंद्र सोलन के सौजन्य से प्रायोजित किए गये स्मृति चिन्हों से सम्मानित किया।

You missed