सोलन। शहर में भीड़ के साथ ही बाजारों में रौनक भी बढऩे लगी है। दिवाली के इस मौके पर घरों की साजो सजावट से लेकर हर प्रकार का सामान उपलब्ध है। कई प्रकार की वस्तुएं भारी छूट पर भी उपलब्ध है। कपड़ों और जूतों की तो जमकर खरीददारी हो रही है। कपड़ों और जूतों पर भारी छूट होने के कारण दुकानों में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। दिवाली नजदीक आते आते ब्रांडेड कंपनी के जूतो पर छूट की सीमा बढुती जा रही है। बाजार में बेहद सस्ते दामों पर ब्रांडेड जूते उपलब्ध है।

इसी प्रकार सस्ते दामों पर बेहतर क्वालिटी के कपड़े बाजार में उपलब्ध हैं। हालांकि धनतेरस अभी दो दिन शेष है, लेकिन बाजार में बर्तनों की दुकानों पर अभी से भारी खरीद फरो त चल रही है। खरीददारी करने वाले लोगों की सं या दोगुना हो जाती है। शहर के अप्पर बाजार, लोअर बाजार, गंजबाजार, कोटलानाला, माल रोड सहित चौक बाजार में भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

You missed