Spread the love

शिमला : हिमाचल में अगले सप्ताह विधानसभा चुनाव का ऐलान हो सकता है। कांग्रेस, चुनाव की घोषणा से पहले सभी सीटों पर टिकट फाइनल करना चाह रही है। स्क्रीनिंग कमेटी और सेंटर इलेक्शन कमेटी लगभग   पर फाइनल कर चुकी है। इनकी घोषणा मात्र बाकी रह गई है। शेष सीटों पर टिकट तय करने के लिए आज दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की दूसरे दौर की बैठक बुलाई। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक दीपा दास मुंशी की अध्यक्षता में होगी। ज्यादातर सीटों पर एक-दो नाम ही टिकट के लिए सेंटर इलेक्शन कमेटी को भेजे जाएंगे। जिन सीटों पर ज्यादा विवाद हैं, वहां 4 से 5 दावेदारों का पैनल CEC को भेजा जाएगा। टिकट का आखिरी फैसला सोनिया गांधी की अध्यक्षता में गठित CEC करेगी। AICC ने दीपा दासमुंशी की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी गठित कर रखी है। इसमें उमंग सिंघार और धीरज गुर्जर को सदस्य बनाया गया है। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री, चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू और सह प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव इस स्क्रीनिंग कमेटी के पदेन सदस्य हैं।

बता दें कि स्क्रीनिंग कमेटी पहले दौर की बैठक में 45 सीटों पर नाम शॉर्ट लिस्ट कर चुकी है। इनमें से लगभग 39 सीटों पर CEC भी मोहर लगा चुकी है। 45 में से 7 सीटों पर CEC ने टिकट क्लियर नहीं किए हैं। स्क्रीनिंग कमेटी के बाद अब जल्द CEC की भी दूसरे दौर पर बैठक बुलाई जाएगी।

सूत्रों की मानें तो जुब्बल कोटखाई से रोहित ठाकुर, रोहड़ू से मोहन लाल ब्राक्टा, रामपुर से नंदलाल, कुसुम्प्टी से अनिरुद्ध सिंह, शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह, चौपाल से अनिल किमटा, पालमपुर से आशीष बुटेल, फतेहपुर से भवानी सिंह पठानिया, कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर, ऊना के हरौली से मुकेश अग्निहोत्री और ऊना से सतपाल सिंह रायजादा का टिकट लगभग तय है। पार्टी को बस इनका ऐलान करना है।

हमीरपुर जिला के बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल, नादौन से सुखविंदर सिंह सुक्खू, सुजानपुर से राजेंद्र राणा, देहरा से डॉ. राजेश, डलहौजी से आशा कुमारी, भटियात से कुलदीप कुमार, सोलन से धनीराम शांडिल, अर्की से संजय अवस्थी, शिलाई से हर्षवर्धन चौहान, रेणुका जी से विनय कुमार, घुमारवीं से राजेश धर्माणी, श्री नयनादेवी से राम लाल ठाकुर, किन्नौर से जगत सिंह नेगी, गगरेट से राकेश कालिया का टिकट फाइनल है।

You missed