शिमला : रामपुर उपमंडल में एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वीरवार रात 10 बजे हुए इस हादसे में पिकअप सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और दो घायल हैं। हादसे की वजह चालक की लापरवाही बताई जा रही है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय विनोद पुत्र शालीग राम के रूप में हुई है और वह रामपुर के गांव बशेहरी का रहने वाला था। घायलों में रामपुर निवासी राजवंत और चालक दलीप सिंह शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार (HP 06 B 2603) थांटी ल्हासा सड़क पर असंतुलित होने के बाद लगभग 40 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
