शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से हिमाचल आ सकते हैं। सूत्रों की माने तो सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सरकार 14 अक्टूबर को प्रधानमंत्री का चंबा दौरा बनाने में जुटी है। प्रधानमंत्री कार्यालय दिल्ली से हरी झंडी मिली तो एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट चंबा में प्रधानमंत्री मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। चंबा दौरे के दौरान प्रधानमंत्री पावर प्रोजेक्ट के उद्घाटन के अलावा यहां से ही वर्चुअली बल्क ड्रग पार्क का शिलान्यास करेंगे। राज्य का उद्योग विभाग बल्क ड्रग पार्क की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाकर केंद्र को सौंप चुका है। ऐसे में राज्य सरकार चाह रही है कि चुनाव की घोषणा से पहले केंद्र से बल्क ड्रग पार्क के लिए कुछ बजट मंजूर कराया जाए।
