सोलन : सोलन शहर में अब ऑटो चालकों को वर्दी पहनना होगा अनिवार्य। इससे पहले शहर में ऑटो चालको की ओर से वर्दी नहीं डाली जाती थी, वे सामान्य कपड़े पहनकर में ही ऑटो चालक ऑटो चलाते थे, मीडिया से बातचीत के दौरान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रत्ती राम ने कहा कि ऑटो चालकों को अब नियमानुसार वर्दी पहननी होगी।
सोलन शहर में अब ऑटो चालकों को वर्दी पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए क्षेत्रीय परिवहन विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं ऑटो चालको को भी इन नियमों की पालना करने के लिए कह दिया है। विभाग की ओर से जारी फरमान में स्पष्ट किया है कि अगर कोई ऑटो चालक नियमों की पालना नहीं करते है तो विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वर्दी पहननी होगी। इसके लिए निर्णय ले लिया गया है। इससे चालको का पता लगाना भी आसान हो जाएगा। विभाग की ओर से जल्द लिखित आदेश जारी किए जाएंगे। जिसके बाद ऑटो चालको को वर्दी पहननी होगी।
