सोलन : आज सोलन में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आने वाले एक सप्ताह में कांग्रेस में भगदड़ मचने वाली है। कांग्रेस के कई नेता भाजपा के संपर्क में है।

वहीं पुरुषोतम गुलेरिया ने कांग्रेस पर हमला कहते हुए कहा कि लगातार कांग्रेस बिखरती जा रही है। उनके बड़े- बड़े नेता आज वहां पर घुटन महसूस कर रहे हैं । ऐसे में अब वे भाजपा जॉइन कर रहे हैं। कांग्रेसी नेता यह दावा करते हैं कि हिमाचल में उनकी सरकार आ रही है, लेकिन जिस तरह से उनके बड़े बड़े नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं उससे लगता है

कि आने वाले 15-20 साल तक कांग्रेस हिमाचल में नहीं आएगी। प्रदेश में कांग्रेस के अध्यक्ष के साथ 4 कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए, लेकिन अब कांग्रेस के 2 कार्यकारी अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष भाजपा जॉइन कर चुके हैं। इससे साफ है कि कांग्रेस से जॉइन कर चुके हैं। इससे साफ है कि कांग्रेस से जनता ही नहीं उनके नेता भी परेशान हैं। हिमाचल में भाजपा मिशन रिपीट करने वाली है।भाजपा आने वाले दिनों में कई क्षेत्रों में कार्यक्रम करने जा रही है। इसमें कल्याणकारी योजनाओं के  लाभार्थियों को भी शामिल किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में BJP फिर से सत्ता में लौटने वाली है।

You missed