सोलन : आम आदमी पार्टी प्रदेश के चारों लोकसभा क्षेत्रों में बदलाव यात्रा निकाल रही है. इसी को लेकर आज सोलन में आम आदमी पार्टी ने आज सुबह प्रभात रैली निकाली. उसके बाद दिनभर जगह-जगह बदलाव यात्रा निकालकर लोगों को भाजपा-कांग्रेस सरकारों की नाकामियों को बताकर तीसरे विकल्प के तौर पर एक बार मौका देने का आग्रह लोगों से करेंगे.

इस प्रभात फेरी में प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे. पत्रकारों से बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि लगातार हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी प्रभात रैली और बदलाव यात्रा निकाल रही, ताकि जनता को भाजपा-कांग्रेस व सरकारों की नाकामियों को बताया जा सके. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि प्रभात रैली का मुख्य उद्देश्य अपने कार्यकर्ताओं को एक्टिव रखना हैं. 30 वर्षो तक हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस और भाजपा को नकारती आ रही है, क्योंकि उनके पास कोई और विकल्प ही नहीं था. कभी कांग्रेस को चुना जाता था तो कभी भाजपा को लेकिन आज उनके पास आम आदमी पार्टी के रूप में एक विकल्प और जनता इस विकल्प को चुनना चाहती है.

You missed