राजगड़ : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर स्थित नारग के समीप अजगा में मां कामाख्या शक्तिपीठ के नव निर्माणाधीन परिसर में गुरु पूर्णिमा पर धार्मिक समागम का आयोजन हुआ। आज गुरु दीक्षा समारोह पर यज्ञ का आयोजन भी किया गया। वहीं इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने गुरु पूर्णिमा की पूजा में भाग लिया व प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों व बाहरी राज्य से आए श्रद्धालुओं ने भी अपने गुरु के रूप में डॉक्टर संजय शर्मा का पूजन वंदन करके उन्हें गुरु धारण किया।


इस दौरान सामूहिक रूप से पाठ एवं हवन भी करवाया गया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शक्तिपीठ में आयोजित धार्मिक समारोह में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। उसके बाद भंडारे का भी आयोजन हुआ।
