बद्दी| सोलन जिले के नालागढ़ व बद्दी में डेंगू के मामले लगातार तेज़ी से बढ़ रहे हैं। अब 26 नए मामले डेंगू के डिटेक्ट हुए हैं, जिसके बाद इलाके में कुल मरीज बढ़कर 951 हो गए हैं। डेंगू के मामले लगातार बढ़ना स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। नालागढ़ अस्पताल में एलिजा टेस्ट करवाए गए थे, जिसमें से 14 नालागढ़ व 12 बद्दी में पॉजिटिव आए। स्वास्थ्य विभाग ने भी सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

विभाग भी नही गंभीर
हैरानी की बात यह है कि लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों को रोकने के लिए कोई भी जरूरी कदम नही उठाए जा रहे हैं। क्षेत्र में न तो फॉगिंग हो रही है और न ही टीमें डेंगू फ़ैलने के कारण जुटा पा रही हैं, जिससे साफ है कि विभाग पूरी तरह से लापरवाह है।BMO डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि अब तक 951 लोगों में डेंगू पाया गया। उन्होंने बताया कि लोग उपचार के बाद ठीक हो रहे हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि डेंगू से बचने के लिए लोग अपने घरों के साथ लगते क्षेत्र में सफाई का ध्यान रखें।

You missed