Spread the love

हमीरपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना की सुजानपुर महाविद्यालय इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा लॉक डाउन के दौरान विभिन्न गतिविधियों के द्वारा लोगों को कोरोना से जागरूक करवाया जा रहा है। स्वयंसेवक घर पर बैठकर मास्क बना रहे हैं और आस-पड़ोस के घरों में उन्हें वितरित भी कर रहे हैं। बुधवार को इन स्वयंसेवकों ने कर्फ्यू में ढील के दौरान सुजानपुर बस स्टैंड के पास सुजानपुर पुलिस की अगवाई में लोगों को मास्क बनाकर बांटे। बता दें कि सरकार के आदेशानुसार घर से बाहर निकलने पर मुंह को कपड़े के मास्क से ढकना जरूरी है फिर भी कुछ लोग बाजार में या तो बिना मास्क के आ जाते हैं या दिखावे के लिए मुंह ढक लेते हैं ऐसे लोगों को पुलिस द्वारा हिदायत दी गई कि कोई भी बिना मास्क बाहर ना निकले ।

लॉक डाउन में ढील के दौरान भी बेवजह घूमने वाले लोगों और वाहन चालकों को पुलिस ने चेतावनी दी कि वे इस प्रकार बिना काम बाहर न निकलें क्योंकि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। ऐसे लोगों को कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोहर शर्मा की देखरेख में स्वयंसेवक राहुल, अजय और ओसियन द्वारा उचित दूरी पर रहकर मास्क वितरित किए गए। सुजानपुर पुलिस के ए०एस०आई० चमन लाल व उनकी टीम ने उनका सहयोग किया तथा ऐसे समाज सेवा के कामों में जुड़े रहने के लिए प्रेरित भी किया।

You missed