शिमला | मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश पथ परिवहन निगम को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य चला हुआ है। ढाई साल पहले प्रदेश में सरकार व्यवस्था परिवर्तन का वादा करके आई है। अब उस वादे के अनुसार कार्य चला हुआ है। बुधवार देर शाम हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कंडाघाट के क्यारीघाट स्थित पर्यटन विकास निगम के होटल से एचआरटीसी की 24 नई वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल व हिमाचल विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार भी मौजूद रहे। सबसे पहले चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट बच्चों को भी इन बसों में घुमाया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास में पहली बार हुआ है कि हर साल में हर साल एचआरटीसी को 1000 करोड़ रुपये दिया जा रहा है। हर माह 60 करोड़ रुपये ग्रांट के रूप में सरकार एचआरटीसी को दे रही हैं। यह पहली बार हुआ है कि 2 साल में इतनी बसों की खरीद हुई है। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश का हर कोना सड़कों से जुड़ा है ऐसे में उस सड़क पर एचआरटीसी बसें जा रही हैं। एचआरटीसी भविष्य में लाभ कमाएं इसके लिए कार्य किया जा रहा है। प्रदेश आत्मनिर्भर बने इसके लिए सभी विभाग भी कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट विभाग में भी व्यवस्था परिवर्तन हुआ है।
