शिमला। हिमाचल प्रदेश में चुनाव परिणाम आने से पहले दोनों पार्टियों के बड़े नेता दिल्ली रवाना हो गए हैं। सीएम जयराम ठाकुर जहां भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की बैठक में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए हैं तो कांग्रेस के बड़े नेता भी दिल्ली रवाना हो गए हैं। इस बीच चंडीगढ़ एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और कांग्रेस नेता सुखविंद्र सिंह सुक्खू एक विमान में एक साथ दिल्ली रवाना हुए हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों नेता दिल्ली MCD और गुजरात में चुनाव प्रचार कर सकते हैं।

You missed