शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव महेंद्र स्तान के साथ एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।जहां उनके पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों ने उन्हें 40 लाख का चूना लगाया है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने खुद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महेंद्र स्तान ने कहा कि उनका स्तान एचपी इंटरप्राइजेज गुम्मा नाम से पेट्रोल पंप है। इस पेट्रोल पंप पर मैनेजर,असिस्टेंट मैनेजर समेत चार कर्मचारी काम करते हैं।

उनके पेट्रोल पंप पर तेल बेचने के बदले आने वाली पेमेंट काफी समय से बैंक अकाउंट में नहीं डाली जा रही थी। जब उन्होंने इसकी पड़ताल शुरू की तो पता चला कि पंप पर काम कर रहा स्टाफ उनसे धोखाधड़ी कर रहा है। यह लोग पंप पर होने वाली इनकम की रकम अपने बैंक खातों में डलवाते रहे। यही नहीं, पंप से तेल डलवाने वाले जो ग्राहक ऑनलाइन पेमेंट करना चाहते थे, उन्हें ये कर्मचारी अपना गूगल-पे अकाउंट दे देते थे। पंप के रिकॉर्ड में इस पेमेंट की कोई जानकारी नहीं है।

महेंद्र सत्तान की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पेट्रोल पंप मैनेजर सुरेंद्र सिंह निवासी देहल गांव जिला कांगड़ा, पंप के असिस्टेंट मैनेजर रोहित निवासी गुम्मा और दो कर्मचारियों सुनील व पुष्पेंद्र पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 408, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You missed