Spread the love

सिरसा. ज़िलें के चौपटा क्षेत्र से गुजरने वाली नोहर फीडर में कल देर शाम को दो बच्चों सहित महिला और पुरुष के शव मिले हैं। चारों शव चुन्नी के साथ एक दूसरे से बंधे हुए हैं, जिसमें एक 8 साल की लड़की, 5 साल का लड़का और 30 साल की महिला व 35 साल का पुरुष का शव है. चौपटा थाना पुलिस ने चारों के शव नहर से बाहर निकाले और उनकी पहचान शुरू कर दी है। चारों एक साथ ही नहर में बहते हुए आ रहे थे। लोगो ने देखकर पुलिस को सूचन दी। चौपटा थाना पुलिस ने शव बाहर निकालकर देखा तो उनके शरीर पर कहीं चोट के निशान नजर नहीं आए. जेब की तालाशी लेने पर भी कोई सबूत पहचान के लिए नहीं मिला. पुलिस आस पास के सभी थाना और पड़ोसी जिला में सूचना दे दी है. पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण का कहना है कि अभी शव की पहचान नहीं हुई है. पीछे से बहते हए जिला की सीमा में आए हैं. इसलिए दूसरे जिलों से संपर्क साधा जा रहा है. पुलिस मर्डर और सुसाइड दोनों तरह से इस केस की जांच कर रही है. फिलहाल सबसे पहले पहचान के प्रयास किए जा रहे है। पुलिस के मुताबिक चारों सदस्य एक ही परिवार के हो सकते हैं. वहीं लोगों ने यह भी आशंका जताई कि आर्थिक तंगी से जूझते हुए पूरे परिवार ने नोहर फीडर में कूदकर आत्महत्या कर ली होगी. फिलहाल पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

You missed