Spread the love

चंबा. हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के उपमंडल भरमौर में हड़सर रोड पर बुधवार को पहाड़ खिसक गया इसके चलते सड़क का काफी हिस्सा विशालकाय चट्टान के नीचे दब गया है, साथ ही सड़क के साथ लगा डंगा भी बुरी तरह से तहस-नहस हो गया. यह मार्ग मणिमहेश के लिए जाता है हंडसर से मणिमहेश के लिए पैदल यात्रा शुरु होती है। हड़सर रोड पर अब वाहनों की आवाजाही बन्द पड़ गई है। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग मौके पर पहुंच कर सड़क बहाल करने के काम में जुट गई है। बता दें कि बीते दिनों क्षेत्र में बारिश भी हुई , जिसके बाद बुधवार को मौसम कुछ हद तक खुल गया है। इस बीच बुधवार को हड़सर रोड पर प्रंघाला के पास पहाड़ खिसक गया और सड़क को तोड़ते हुए बीच में यह विशालकाय चट्टान फंस गई हालांकि यहां पर लोगों के आर-पार जाने के लिए भी जगह बाकी नहीं रही, सड़क के बंद होने के चलते अब इसके बहाल होने में लंबा वक्त लग सकता है। अब उस बड़ी चट्टान को ब्लास्टिंग कर ही तोड़ा जाएगा. विभाग को अब यातायात के लिए सड़क पर नए सिरे से डंगे का निर्माण भी करना पड़ेगा. लिहाजा सड़क बहाल होने में एक से दो दिन का वक्त लग सकता है. वहीं, लोक निर्माण विभाग का कहना है कि सड़क बहाली को लेकर तीव्रता से कार्य शुरू कर दिया है.

You missed