हिमाचल की राजनीति को लेकर अंक ज्योतिष शशि पाल डोगरा ने एक बार फिर भविष्यवाणी की है। डोगरा ने सितंबर माह में हिमाचल की राजनीति में उलटफेर होने की भविष्यवाणी की है। पंडित शशिपाल डोगरा के मुताबिक सितंबर महीना जो 9 अंक का कारक है। 9 अंक मंगल का अंक है। मंगल अग्नि तत्व ग्रह है। मंगल विरोध का कारक भी है। कांग्रेस का 8 अंक है।8 शनि का अंक है।8+9=17=1+7=8 अंक फिर से शनि,बार बार शनि का आना न्याय की मांग करता है। कार्यकर्त्ता न्याय की लड़ाई लड़ेंगे।किसी बड़े विरोध का योग बन रहा है।बोल बिगड़ेगे।शनि जेल का कारक भी है।वही भाजपा का 1 अंक बनता है।1 अंक सत्ता का का है।1+9=10=1+0=1 अंक का आना सत्ता के लिए सत्ता का ही दुरूपयोग किया जाएगा। सत्ता मे बैठे लोग, किसी बड़े संकट मे भी आ सकते है। अचानक ही कोई बड़ा खेल खेला जा सकता है।जिस की कल्पना हिमाचल मे बैठे नेताओं ने भी नहीं की होंगी।आम आदमी पार्टी का 9 अंक है,9 अंक मंगल का है। जहाँ पर आम आदमी पार्टी जनता मे अपने शब्दो से आग लगाने की कोशिश करेंगे वही द्विजन्मा योग आने के कारण अपने ही साथ छोड़ सकते है।बाकि सर्वज्ञ तो ईश्वर है। जय परशुराम।
