किन्नौर जिला के भावानगर में एक ऐसा वाक्या सामने आया है जिससे शिक्षक और शिष्य के बीच रिश्ते पर दाग लग गया है। गुरु और शिष्य के माता पिता जैसे संबंध को तार तार करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, प्राप्त जानकारी अनुसार मामला 26 अगस्त क़ा बताया जा रहा है ज़ब भावा नगर के प्रोजेक्ट स्कूल के प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल मे पढ़ने वाली छात्रा के साथ अश्लील हरकते की है और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है.डीएसपी किन्नौर नवीन जालटा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले पर न्यायलय ने उक्त प्रिंसिपल को 14 दिन के लिए न्यायायिक हिरासत के लिए भेजा है और पुलिस इस घटना की लगातार छाँनबीन कर रही है उक्त प्रिंसिपल पर अंडर सेक्शन 3 (1) SC.ST एक्ट अंडर सेक्शन 12 पोकस्को एक्ट.अंडर सेक्शन 354A IPC के तहत मामला दर्ज किया गया है.बता दें कि जिला कि भावा नगर स्थित प्रोजेक्ट स्कूल की एक छात्रा ज़ब स्कूल से अपने घर की ओर जा रही थी तो सड़क मार्ग पर प्रिंसिपल ने उक्त पीड़ित छात्रा को अपने वाहन मे लिफ्ट देकर घर तक छोड़ने की बात कही थी जिसपर छात्रा प्रिंसिपल के वाहन मे बैठ गयी परन्तु सड़क पर सफर के दौरान प्रिंसिपल द्वारा पीड़ित छात्रा के साथ अश्लील हरकते करने के साथ गलत शब्दों ला प्रयोग करते हुए भी देखा जा सकता है ऐसे मे इस पूरी घटना को छात्रा ने चुपचाप मोबाईल मे कैद कर दिया ओर अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो
