सोलन: सलोगडा प्राइमरी स्कूल के जर्जर भवन का मुआयना और अभिभावकों से मिलने के लिए आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर खुद स्कूल पहुंचे। ज्ञात हो कि स्कूलों की स्थिति आम आदमी पार्टी के मुख्य मुद्दों में शामिल है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा की सलोगडा प्राइमरी स्कूल टूटी हुई अवस्स्था में पड़ा हुआ है।अभिभावक भाजपा और कांग्रेस दोनों के पास इस समस्या को लेकर गए लेकिन किसी ने भी इस समस्या का समाधान नहीं किया। जिस कारण मज़बूर होकर अभिभावक संघ को धरने पर बैठना पड़ा। हेरत की बात यह है अब जाकर सेफ्टी वाल लगाया गया, जो काम 3 साल में होजाना चाहिए था वह 3 दिन में तब हुआ जब अभिभावक धरने पर बैठे। उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी की सिम्पथी अभिभावकों के साथ है उन्होंने हिमाचल के सभी अभिभावकों से आग्रह किया की वे अपने बच्चों के स्कूलों में जाये और वहां की स्थिति जरूर देखे। उन्होंने कहा की शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर को इस्तीफा दे देना चाहिए और उनकी जगह किसी और को लाना चाहिए ताकि जितने भी दिन बचे है उनमे बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके।

You missed