बागीपुल-15 जुलाई.श्रीखंड यात्रा से वापिस लौट रहे श्रद्धालुओं के वाहन पर पत्थर गिरने से तीन श्रद्धालु बुरी तरह से घायल और 1 की मौत पर ही मौत हो गई हैं। घटना बीती रात की है जब तीन श्रद्धालु अपनी निजी कार HP 64A6807 में जाओं से बागीपुल की ओर आ रहे थे तो दवाह कैंची के पास भूस्खलन से होने से गाड़ी के उपर अचानक पत्थर आए जिसके चलते श्रद्धालुओं की कार चपेट में आई और 3 व्यक्ति घायल हो गए हैं। श्रद्धालुओं को मौके से सिविल हॉस्पिटल निरमंड के लिए रवाना कर दिया गया है। जिसमें 2 यात्री को हल्की चोट आई है और एक गंभीर रूप से घायल है।
