सोलन : हरीद्वार सर्वानंद घाट से सनातन में सर्वमान्य धर्मानुशासन और एक सर्वमान्य पुस्तक के लक्ष्य को लेकर आरम्भ हुई हिमाचल के ऊना हरिद्वार के सर्वानन्द घाट से जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी का संदेश लेकर संत जागृति यात्रा आरम्भ हुई अब हिमाचल प्रदेश में माँ ज्वाला जी के दरबार से होते हुए आज सोलन पहुंची। सोलन के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बालयोगी ज्ञाननाथ जी महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर यति नरसिंहानन्द गिरी शिवशक्ति धाम डासना जिला गाजियाबाद के पत्रवाहक बालयोगी ज्ञाननाथ ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यति नरसिंहानंद गिरी महाराज द्वारा भारत संत जागृति यात्रा चलाई जा रही है जिसमे सनातन धर्म के सर्वमान्य धर्मानुशासन के निर्माण हेतु एक मंच पर सभी धर्म गुरुओं के आने का आवाह्न किया जा रहा है।
बालयोगी ज्ञाननाथ ने कहा कि हरिद्वार के सर्वानंद घाट से महामंडलेश्वर यति नरसिंहानन्द गिरी महाराज श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा जी का संदेश लेकर सनातन में सर्वमान्य धर्मानुशासन और एक सर्वमान्य पुस्तक के लक्ष्य को लेकर आरम्भ हुई संत जागृति यात्रा आज हिमाचल के सोलन पंहूची है, उन्होंने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सभी धर्म गुरुओं को एक मंच पर लाना है ताकि सनातन धर्म के सर्वमान्य धर्मानुशासन का निर्माण किया जा सके।
