सोलन : प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Vivo के देशभर में मौजूद 44 ठिकानों पर छापा मारा. अधिकारियों द्वारा आज सोलन में सुबह से ही दस्तवेजो को खंगाला जा रहा है
यही नही कंपनी के डीलरों से रिकॉर्ड तलब किया है। डीलरों स्मार्टफोन बनाने वाली चीन की इस कंपनी पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है और ईडी इसकी जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक देशभर में वीवो और उससे जुड़ी कंपनियों के 44 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई चल रही है।
आपको बता दें सिर्फ Vivo पे ही नहीं बल्कि इससे जुड़े कई और फर्म्स पर भी ED ने छापेमारी की है. मई के महीने में, JDTE कॉर्पोरेशन और Vivo मोबाइल कम्युनिकेशंस कंपनी की स्थानीय इकाइयों को कथित वित्तीय अनियमितताओं के लिए जांच का सामना करना पड़ा था.
