बिलासपुर : बिलासपुर रौड़ा सेक्टर-3निवासी सचिव भारद्वाज ने शिमला से जंजैहली हिमाचल पर्यटन निगम द्वारा प्रायोजित पहली एमटीबी हिमाचल एमटीबी साईकल रेसिंग इवेंट में मास्टर्स केटेगरी (आयु वर्ग 35 से 50 )
में भाग लिया और चौथा स्थान हासिल किया।
4 दिन की इस प्रतियोगिता में कुल 180 किलोमीटर दूरी तय की गई। जिसमे इस प्रतियोगिता में पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़, जम्मू, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा एवं दिल्ली से आए लगभग 71 प्रतियोगियों ने विभिन्न आयु वर्ग में भाग लिया, लेकिन केवल 43 लोग ही इस रेस को पूरा कर पाए।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मन की
बात में इस प्रतियोगिता का जिक्र किया है।
