सोलन, 6 अप्रैल,2020: हिमाचल प्रदेश स्थित शूलिनी यूनिवर्सिटी, जिसने कोरोनोवायरस महामारी को देखते हुए अपने स्टूडेंट्स के लिए वर्चुअल क्लासरूम शुरू की है, अब स्टूडेंट्स को ऑनलाइन पढ़ाने के लिए अन्य संस्थानों के साथ अपनी विशेषज्ञता साझा करने की पेशकश की है। ऑक्सफोर्ड और हार्वर्ड जैसे प्रमुख वैश्विक यूनिवर्सिटीयों के अनुरूप, ट्रस्ट-संचालित शूलिनी यूनिवर्सिटी ने एक नया सिस्टम विकसित किया है, जिसके माध्यम से व्याख्यान एक विशेष ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से दिए जाएंगे।
इस सिस्टम को एडडू द्वारा विकसित किया गया है, जो एक एआई आधारित टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो पिछले 6 महीनों से यूनिवर्सिटी के साथ काम कर रही है। इस नए सिस्टम के माध्यम से स्टूडेंट्स वर्चुअल कक्षाओं के माध्यम से लाइव लेक्चर्स में उसस्थिति दर्ज करवाने में सक्षम होते हैं। वे पर्सनल कंप्यूटर, लैपटॉप या स्मार्ट फोन का उपयोग करके प्रश्न पूछ सकते हैं और रियल टाइम में उत्तर प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही वे रियल टाइम क्विज, पोल्स, गैमिफिकेशन आदि में भी हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा, कुछ समय के बाद आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के आधार पर प्रत्येक स्टूडेंट्स के बारे में उपयोगी जानकारी और स्तर की जानकारी भी उपलब्ध होती है।
यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो.पी.के.खोसला ने कहा कि एडडू पिछले छह महीने से सिस्टम को विकसित करने के प्रोसेस में थी। कोरोनोवायरस महामारी और शिक्षण संस्थानों और अन्य स्थानों को बंद करने, और बड़े आयोजनों को बंद करने की जरूरत पडऩे के बाद इस सिस्टम को विकसित करने का काम और भी तेजी से पूरा किया गया। प्रोफेसर खोसला ने कहा कि वर्चुअल क्लासरूम शुरू करने के पीछे का विचार उन स्टूडेंट्स के एकेडमिक सेमेस्टर को बचाना था, जिन्हें अपने-अपने घरों के लिए रवाना होने के लिए कहा गया है। वाइस चांसलर ने कहा कि यूनिवर्सिटी सरकारी स्कूलों और कॉलेजों सहित सभी संस्थानों के साथ स्वतंत्र रूप से विशेषज्ञता साझा करने में प्रसन्ननता महसूस करेगी, ताकि लंबे समय तक बंद रहने के कारण ऐसे संस्थानों के स्टूडेंट्स को नुकसान न हो।
वाइस चांसलर ने कहा कि ऐसे सभी संस्थान यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.shooliniuniversity.com +918837862046 नंबर और एडडू www.Learninns.com के माध्यम से शूलिनी यूनिवर्सिटी से संपर्क कर सकते हैं।
