सोलन : “शुक्रिया माँ ” कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी मां को ऐसा सम्मान दिया की मौजूद दर्शक भाव विभोर हो गए। मौका था आनंद विहार स्थित जीनियस ग्लोबल स्कूल में चल रहे कार्यक्रम मां तुझे सलाम का। इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी मां को सम्मान तो दिया साथ ही मां और बच्चे के अनूठे और अनमोल रिश्ते का शानदार सन्देश भी दिया। कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। अलग-अलग भागों में विभाजित कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब सोलन सिटी की प्रेजिडेंट शिविका गुप्ता, बाल मुकुंद अपैक्स हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉक्टर स्वाति बिंदल और अंतराष्ट्रीय धावक कल्पना परमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। शिविका गुप्ता ने इस मौके उपस्थित मदर्स को अपने बच्चों के साथ ज़्यादा समय बिताने की बात कही। कहा की अच्छे संस्कार और अच्छा समाज एक अच्छी माँ ही हमें दे सकती है। जीनियस ग्लोबल स्कूल बच्चों को अच्छे संस्कार और माँ के जैसा प्यार देने में अहम भूमिका निभा रहा है। स्वाति बिंदल और शिविका ने स्कूल के प्रयासों की सराहाना की। कार्यक्रम को बड़े पैमाने पर सहजता से करवाने के लिए बधाई दी। मुख्य अतिथि ने इस सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में सत्या गाँधी, राजकुमारी गुप्ता, मृदुला शर्मा और प्रोतिमा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रही। जबकि पूजा चौधरी, बबली वर्मा, बेबी रॉय और मृदुला ने जज की भूमिका निभाई।
इस अवसर पर स्कूल ने माताओँ को सम्मानित किया। सभी के लिए कुछ ख़ास प्रतियोगिताएं जैसे बॉलीवुड क्वीन, परफेक्ट मोमेन्ट, फैशन शो, जीनियस सुपर डाँसर माँ, मोस्ट टैलेंटेड जीनियस माँ आदि में सब ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कई मज़ेदार खेलों का भी विशेष इंतज़ाम किया। जिसमें सभी को अपना हुनर दिखने का भरपूर मौका मिला और सब ने कार्यक्रम का खूब आनंद उठाया।
स्कूल डायरेक्टर नीति शर्मा ने बताया की यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाता है। मां तुझे सलाम थीम पर आधारित कार्यक्रम में चार प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका सभी ने लुत्फ लिया।
