गगरेट विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी मनीष शारदा ने कहा कि राजनीतिक सरंक्षण में खनन माफिया फन फैला रहा है ओर लगातार स्वां का चीरहरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन खनन माफिया पर नुकेल कसने में पूरी तरह नाकाम है और क्षेत्र में खनन माफिया पूरी तरह हावी है और प्रशासन मूकदर्शक की बना हुआ है और कोई कारवाई अमल में नहीं लाई जा रही।

उन्होंने कहा कि दौलतपुर से होते हुए ओवरलोड मोडिफाइड टिप्पर रोजाना रात के साये में गुजर रहे हैं परंतु उनको पकड़ने वाला कोई नहीं। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि यह खनन इसी गति से चल रहा तो आने वाले समय मे पानी मे लेवल गिर जायेगा जिससे भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा को गगरेट विस् क्षेत्र में स्वां में कई जगह चिक(मिट्टी) निकल चुकी है और खनन माफिया की तूती बोल रही है परंतु प्रशासन केवल मात्र चालान करने तक ही सीमित है और ऐसा लगता है कि पर्यावरण की कीमत कुछ हजार रुपये है।

उन्होंने कहा कि मोडिफाइड टिप्परों में तय मानकों से ज्यादा सामग्री पंजाब को भेजी जा रही है चूंकि दौलतपुर से तलवाड़ा मार्ग पर कोई तोलन नही है ऐसे में जांच सम्भव ही नही और खनन माफिया के लिये पसंदीदा रास्ता बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने इस मामले पर गंभीरता से करवाई नहीं कि और खनन माफिया के खिलाफ सख्त करवाई न हुई तो सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करने से गुरेज नहीं किया जाएगा।

You missed