Spread the love

आज हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने शिमला में प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में लगातार हो रहे घोटाले को लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर जी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया।कोरोना महामारी के दौर में इस तरह की सरकार और स्वास्थ्य विभाग की भ्रस्टाचार पूर्ण कार्यप्रणाली से पूरे देश में हिमाचल की छवि खराब हुई है।इस अवसर पर युवा कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगा और महामहिम राज्यपाल से मांग कि है कि आप तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए मुख्यमंन्त्री का इस्तीफा ले और इस मामले की जांच हाई कोर्ट के किसी भी सेवारत न्यायधीश से करवाये,जिससे कि इस मामले की सचाई जनता के सामने आ सके और दोषियों पर कार्यवाही की जा सके।

युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।युवा कांग्रेस किसी भी कीमत पर इस मामले को नहीं दबने देगी।प्रदर्शन में इस अवसर पर प्रदेश महासचिव निशांत ठाकुर,प्रदेश महासचिव हेमंत शर्मा,प्रदेश महासचिव नरेश दासता, प्रदेश महासचिव दिनेश चोपड़ा,प्रदेश सचिव भूपेंद्र वर्मा,नरेंद्र पाल,शिमला शहरी अध्यक्ष वीरेंद्र बांष्टु,शिमला ग्रामीण बसंतपुर ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम ठाकुर,देवेन भट्ट, राजीव वर्मा,अमृत पाल सिंह,अतुल,NSUI प्रदेश महासचिव मनोज चौहान,जिला शिमला NSUI अध्यक्ष योगेश ठाकुर,सूरज जोंगा, डी०के आदि कई युवा कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

You missed