शिमला : हिमाचल के उत्पाद स्थानीय मांग को भी पूरा करें और दुनिया के बाजारों में भी अपना सामान भेजें। यह आह्वान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधुनिक भारत के लिए शिमला में अपने संबोधन के दौरान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिमला में अपने राष्ट्रीय संबोधन में लघु चित्रकला शैली कांगड़ा पेंटिंग का नाम लेना नहीं भूले। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के अन्य उत्पादों सहित कांगड़ा लघु चित्रकला के बारे में भी कहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की पहचान आधुनिक भारत के तौर पर करने के लिए स्थानीय मांग को पूरा करें और दुनिया के बाजारों में भी अपना सामान भेंजें। इसकी जरूरत है, ऐसे भारत का निर्माण किया जा रहा है। स्थानीय उत्पाद पर गर्व हो ऐसी जरूरत है। जिसमें कांगड़ा की मिनएचर पेंटिंग और सोलन का फाइन आर्ट का नाम लिया। यह पहला मौका नहीं है जब प्रधानमंत्री ने कांगड़ा पेंटिंग का जिक्र किया है। इसे पहले भी देश के प्रधानमंत्री कांगड़ा की चित्रकला को प्रोत्साहित कर चुके हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को कांगड़ा पेंटिंग भेंट की थी। इसमें मानसून का सीजन और राधा-कृष्ण के प्रेम को दर्शाया गया । इस पेंटिंग को भेंट करने से हिमाचल प्रदेश की चित्रकला का मान बढ़ा है। उनकी ओर से दी गई यह भेंट सोशल मीडिया पर भी वायरल है। इससे पहले भी प्रधानमंत्री कुछ आयोजनों में हिमाचल से जुड़े अन्य स्मृति चिह्न भेंट कर चुके हैं। ऐसा करके प्रधानमंत्री हिमाचल व जिला कांगड़ा से अपना प्रेम दर्शा चुके हैं साथ ही यहां के उत्पादों को विश्व तक पहुंचाने का रास्ता भी दिखाया है।
