शिमला| पेट्रोल और डीजल के दम में हो रही बढ़ोतरी का असर राजधानी शिमला में भी देखने को मिल रहा है| कोरोना वायरस महामारी संकट के साथ ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों की दिक्कतें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। जनता पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों से पहले ही परेशान है। बीते दिनों रसोई गैस की बढोतरी के बाद आज प्रदेश को राजधानी शिमला में पेट्रोल ने अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए है। शिमला में अगर बात की जाए तो पेट्रोल 100.11, पावर पेट्रोल 103.70 और डीज़ल 90.28 रुपये रहा।एक तरफ जैसे जैसे त्यौहारों का सीजन नज़दीक आ रहा है वैसे वैसे कमर तोड़ महंगाई लोगो की परेशानियों को और अधिक बढ़ा रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे है, जिससे लोगों की जेब ढीली होने लगी है। तेल के बढ़े दामों ने माल ढुलाई की कीमत भी बढ़ा दी है। जिसका सीधा असर आम आदमी के रोजमर्रा पर पड़ रहा है।अगर इसी तरह तेल के दाम बढ़ते रहे तो आने वाले दिनों में लोगों को बढ़ती महंगाई को और अधिक झेलना पड़ सकता है।

प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल का रेट शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 102.64 91.07
मुंबई 108.67 98.80
कोलकाता 103.36 94.17
चेन्नई 100.23 95.59
शिमला। 100.11 90.28

जुलाई-अगस्त में मिली थी मामूली राहत
जुलाई और अगस्त के महीने में कच्चे तेल के दामों में बहुत उतार-चढ़ाव नहीं आया था, इसीलिए तेल कंपनियों ने 18 जुलाई से 23 सितंबर तक कोई मूल्य वृद्धि नहीं की गई थी. इस दौरान पेट्रोल की कीमत में 0.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दामों में 1.25 रुपये की कटौती की गई थी. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार बढ़ती कीमतों के चलते 28 सितंबर से पेट्रोल और 24 सितंबर से डीजल की कीमतों में वृद्धि शुरू की गई है.

You missed