सोलन| सूबे के उप चुनावों में काग्रेस और भाजपा में गुटबाजी तेज हो गई है| ताज़ा मामला विधानसभा क्षेत्र अर्की का है जहा हिमाचल के 6 बार सीएम रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह का बतौर विधायक नाता कोटखाई-जुब्बल, रोहडू व अर्की विधानसभा क्षेत्र से रहा। आखिरी बार वो अर्की से ही चुनाव जीते थे। उनके निधन के बाद से ही इस सीट पर उप चुनाव होने जा रहे हैं। मगर, इस हलके में कांग्रेस के खेमे में बवंडर पैदा हो गया है।
हालांकि पहले संजय अवस्थी को टिकट का विरोध कर रहे कांग्रेस मंडल ने इस्तीफे की चेतावनी ही दी थी, लेकिन टिकट की आधिकारिक घोषणा होने से पहले ही अर्की कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर सहित सचिव राजेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष रंजीत सिंह पाल, ललित मोहन ठाकुर, कांशी राम शर्मा, वेद ठाकुर, राजेश ठाकुर, रविश कौल, गीताराम ठाकुर, जय सिंह कौशल, कमल कौंडल व गौरव ठाकुर इत्यादि ने सामूहिक त्यागपत्र दिया है। ये सामूहिक इस्तीफे पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर को भेजे जा रहे हैं।
