राजधानी शिमला में पर्यटकों की गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। पुलिस उन्हें कोरोना नियमों का पालन करने को कहती है तो पर्यटक उलझ पड़ते हैं ताजा मामले बीती रात ढली टनल कहाँ है जहाँ पर एक पर्यटक को जब पुलिस ने जांच के लिए रोका तो वह पुलिस से ही उलझ गया और हाथापाई करने लगा। इसी दौरान वहां पर काफी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। लेकिन पर्यटक मानने को तैयार नहीं था और लगातार पुलिस से हाथापाई के लिए उताबला हो रहा था। इस दौरान पर्यटक ने एक पुलिस एएसआइ के साथ हाथापाई शुरू कर दी व उसे थप्पड़ जड़ दिया।
बताया जा रहा है पर्यटक दिल्ली नंबर की गाड़ी में सवार था। इस पूरी वारदात का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें थप्पड़ की गूंज स्पष्ट सुनाई दे रही है। बताया जा रहा है कि पर्यटक नशे में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वायरल वीडियो में उक्त पर्यटक सड़क पर भी उत्पात मचाता दिख रहा है। पुलिस की ओर से पकड़े जाने के बाद वह पुलिस वैन के आगे सड़क पर लेट गया व खूब हंगामा किया।
