शिमला। जिला में लगाई गई पाबंदियों में ढील दी गई है. अब रविवार को आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेंगी. डीसी शिमला आदित्य नेगी ने आपदा प्रबंधन नियमन के तहत यह आदेश जारी किए हैं.इससे पहले 14 जनवरी को जारी किए गए आदेश के मुताबिक जिला शिमला में आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने और बन्द करने का समय सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक का था लेकिन रविवार को जारी किए गए आदेश के मुताबिक अब जिला में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुल सकेंगी.इसके अलावा सभी तरह के बाज़ार और अन्य दुकानें पहले के आदेश के मुताबिक बंद रहेंगी.

You missed