शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला समेत बीते कल से हो रही बारिश और बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है.शहर की सभी सड़कों के साथ साथ ऊपरी शिमला की ओर जाने वाली सड़कें भी अवरुद्ध हो गई हैं जिससे वाहनों के पहिए थम गए हैं.भारी हिमपात के बाद जरुरी काम से इधर उधर जाने वाले लोगों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.इस बीच शिमला पुलिस ने एक बार फिर से मानवता का परिचय देते हुए गर्भवती महिला को केएनएच पहुंचाया है जहां उसका उपचार होना है.

रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे शिमला पुलिस ने मानवता का परिचय दिया है.शिमला पुलिस के मुताबिक शिवांगी पत्नी अश्वनी कुमार गांव अणु तहसील ठियोग जिला शिमला की रहने वाली है जो अपना उपचार करने के लिए अपने परिवार के साथ अस्पताल की ओर आ रहे थे लेकिन भारी बर्फबारी और सड़कों पर फिसलन के चलते सड़कें बंद पड़ी हैं जिससे उनकी गाड़ी बर्फ में फंस गई .पुलिस ने तुरंत सहायता करते हुए मशोबरा के तारापुर से महिला को रेस्क्यू कर कमला नेहरु अस्पताल पहुंचाया है.

पुलिस ने जिला वासियों से आग्रह किया कि किसी भी आपदा से बचने के लिए तुरंत पुलिस के हेल्पलाइन नम्बर पर सूचित करें जिसके लिए 0177 2812344 और 112 पर कॉल कर सकते हैं. उन्होंने लोगों से आग्रह किये है कि भारी बर्फबारी के चलते घर से कम ही बाहर निकलें ताकि किसी समस्या का सामना न करना पड़े.उधर मौसम विभाग ने आगामी 4 घण्टों तक बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है.

You missed