Spread the love

प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिका संघ हिमाचल प्रदेश की स्टेट कार्यकारिणी की मीटिंग स्टेट महामंत्री कल्पना शर्मा की अध्यक्षता में आज ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से संपन्न हुई । इसमें जिला सोलन की अध्यक्षा श्रीमती चंचल सोनी, इसमें स्टेट कार्यकारिणी तथा सभी जिलों के अध्यक्षों ने भाग लिया  इस वर्चुअल बैठक में कई सारे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत से चर्चा हुई संघ की महासचिव कल्पना शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग के द्वारा एनटीटी डिप्लोमा धारकों के साथ कोई खेल खेला जा रहा है जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा जिन्होंने ये सारी लड़ाई लड़ी उन्हे ही प्री नर्सरी टीचर्स भर्ती के तथाकथित प्रस्तावित ड्राफ्ट के अनुसार बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है एक तरफ सरकार आउटसोर्स को खत्म करने की बात स्पष्ट कर चुकी है dदूसरी और विभाग द्वारा ड्राफ्ट में प्री नर्सरी अधयपिकाओ को आउटसोर्स पर तैनाती देने की बात खी जा रही है दूसरा इस ड्राफ्ट की बड़ी विसंगति एनटीटी के डिप्लोमा को दो सालो के होने को प्रस्तावित किया गया है जब एक साल का डिप्लोमा मान्य नही होगा तो डिप्लोमा करवाया ही क्यों ? एनटीटी डिप्लोमा धारकों को अब सिर्फ सरकार से ही उम्मीद है कि सरकार इस ड्राफ्ट को ठुकराकर इसकी विसंगतियों को दूर करने के लिए विभाग को निर्देश देगी एनटीटी डिप्लोमा धारक 23 वर्षों से अधिक बेरोजगारी की मार झेल रही हैं और कई बहनो की आयु सीमा भी समाप्त होती जा रही है इसलिए जिला सोलन की सभी प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिकाओं का सरकार से आग्रह है जल्दी से जल्दी प्री – नर्सरी अध्यापिकाओं की न्युक्ति की जाए वहीँ इस वर्चुअल बैठक में स्टेट कोषाध्यक्ष ललिता ,निशा शर्मा, कुसुम वर्मा,रीना ठाकुर, प्रीति ,किरण, पूजा, मधु, रीना, सुजाता, तनुजा ,विभूति, चंचल शैलजा ,चंचल ,लक्ष्मी पुंडीर ने भाग लिया ।

You missed