शिमला : . राज्य निर्वाचन विभाग ने भाजपा के राष्ट्रीय जेपी नड्डा के बेटे हरीश नड्डा को क्लीन चिट दे दी है। हरीश पर बिलासपुर में पर्यटन विकास निगम के टूरिस्ट हट में बैठक करने का आरोप लगा था । विभागीय जांच में सामने आया कि हरीश कुछ लोगों के साथ वहां मौजूद थे, लेकिन बैठक नहीं की गई। इस संबंध में निर्वाचन विभाग को शिकायत की गई थी। पर्यटन विकास निगम के अधिकारियों सहित अन्यों से भी जांच के बाद क्लीन चिट दी गई है।कांग्रेस और भाजपा के अतिरिक्त अन्य राजनीतिक दल भी एक-दूसरे के विरुद्ध शिकायतें दर्ज करवा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि हरीश नड्डा के विरुद्ध शिकायत की गई थी, लेकिन जांच में पाया गया कि बैठक नहीं की थी।कांग्रेस और भाजपा के अतिरिक्त अन्य राजनीतिक दल भी एक-दूसरे के विरुद्ध शिकायतें दर्ज करवा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि हरीश नड्डा के विरुद्ध शिकायत की गई थी, लेकिन जांच में पाया गया कि बैठक नहीं की थी।
