शिमला : कांग्रेस ने हिमाचल विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र-कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र जारी किया. कांग्रेस मेनीफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष धनीराम शांडिल ने छतीसगढ़ के मुख्यमत्री एवं हिमाचल के लिए पार्टी के मुख्य पर्यवेक्षक भूपेश बघेल, हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रचार समिति के चेयरमैन सुखविंदर सिंह, कांग्रेस सचिव तेजेंद्र सिंह बिट्टू, एआईसीसी प्रवक्ता अल्का लांबा, विजय सिंगला सहित अन्य नेताओं की उपस्थिति में घोषणा पत्र को जारी किया.
घोषणा पत्र में कांग्रेस ने अपनी पहले की जारी 10 गारंटियों के साथ-साथ अन्य कई बड़ी घोषणाएं की हैं. घोषणा पत्र में कांग्रेस ने हिमाचल में न्यू पैंशन के अधीन आए कर्मचारियों का ख्याल रखा है, इन कर्मचारियों की मांग को पूरा करते हुए कांग्रेस सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में ही ओल्ड पैंशन लागू कर दी जाएगी. इसके साथ ही पैंशनरों को पंजाब पैट्रन के आधार पर पैंशन और भत्ते दिए जाएंगे. मंहगाई से राहत देने के लिए महिलाओं को 1500 रुपए हर माह, 300 युनिट बिजली फ्री सभी परिवारों को दी जाएगी. सरकारी विभागों, बोर्डों आदि में तैनात हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए भी कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में नई पारदर्शी पालिसी लाने का वादा किया है. पुलिस कांस्टेबलों के लिए बड़ी राहत देते हुए उनके अनुबंध काल को 2 साल करने के साथ ही पुलिस को 13वें माह का वेतन नए वेतनमान के आधार पर देने, पुलिसकर्मियों का राशन भत्ता बढ़ाकर इसे पड़ोसी राज्यों के समकक्ष लाने की घोषणा की.
प्राधिकरण का गठन करने की बात कही है. वहीं हर उपमंडल में नशा मुक्ति केंद्र स्थापित किए जाएंगे.
इस मौके पर कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा है कि मैनिफिस्टो में किए सभी वादों को कांग्रेस पूरा करेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर साल दो करोड़ रोजगार देने, पेट्रोल 40 रुपए और डीजल 30 रुपए देने सहित कई बड़े वादे किए थे लेकिन बाद में ये वादे जुमले निकले. आठ सालों में 16 करोड़ रोजगार नहीं मिला. वहीं मंहगाई ने कमरतोड़ दी है. उन्होंने कहा कि अब चुनाव खत्म होते ही केंद्र की मोदी सरकार फिर से तेल और गैस के दाम बढ़ाएगी. उन्होंने कहा कि कैबिनेट की पहली बैठक में ही ओपीएस, एक लाख नौकरी देने का फैसला लिया जाएगा. सभी वर्ग से किए वादों को कांग्रेस पूरा करेगी.
