Spread the love

सोलन (अर्की)  : विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है ऐसे में अर्की विधानसभा क्षेत्र में भी आज निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके राजेंद्र ठाकुर उर्फ राजू ने नामांकन दाखिल कर दिया है नामांकन दाखिल करने के साथ-साथ आज उनके द्वारा अर्की बाजार में जहां शक्ति प्रदर्शन किया गया

वहीं दालड़ाघाट में एक जनसभा को भी संबोधित राजेंद्र राजू ने किया। राजेंद्र राजू को इस जनसभा और शक्ति प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं और नेताओं का साथ भी मिला। राजेंद्र राजू ने कहा कि वे अर्की के विकास के लिए इस बार चुनावी मैदान में है और वह किसी पार्टी से नहीं बल्कि जनता की आवाज बनकर चुनावी मैदान में उतरे हैं

उन्होंने कहा कि अभी तक जितने भी विधायक अर्की विधानसभा क्षेत्र में हुए वे सभी वोटों की राजनीति करने के लिए आए लेकिन वह विकास की राजनीति के लिए आगे आना चाहते हैं और इसीलिए वे इस बार चुनावी मैदान में हैं और उनके लिए कार्य अर्की विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं कर रही है। वहीं नामांकन पत्र दाखिल करने में राजेंद्र राजू के साथ उनके बड़े भाई अमर सिंह भी मौजूद रहे अमर सिंह भाजपा के कद्दावर नेता है

अमर सिंह ने कहा कि उनके पिता पूर्व में मंत्री रहे हैं ऐसे में उनके बाद अर्की विधानसभा क्षेत्र में विकास नहीं हो पाया लेकिन अब राजनीति अर्की में बदलने वाली है और यह जनता के सहयोग से विकास की राजनीति रहने वाली है।

बता दें कि इस बार अर्की विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला त्रिकोणीय रहने वाला है जहां एक तरफ कांग्रेस ने मौजूदा विधायक संजय अवस्थी को अपना उम्मीदवार बनाया है तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने पूर्व विधायक गोविंद शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है

राजेंद्र राजू भी पहले कांग्रेस के कद्दावर नेता थे लेकिन 2021 में हुए उपचुनाव में उन्हें कांग्रेस की टिकट ना मिलने पर उन्होंने पार्टी को छोड़ा था लेकिन अब 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में वे कड़ी टक्कर भाजपा कांग्रेस को निर्दलीय चुनाव लड़ कर दे रहे हैं।

You missed