शिमला। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 2022 के विधानसभा चुनावों में सूचना प्रौद्योगिकी का प्रयोग किया जा रहा है। राजनीतिक दल जनसभाओं की अनुमति के लिए सुविधा ऐप का प्रयोग कर रहे हैं। इससे जिला निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचन अधिकारियों को सुचारू रूप से निर्णय लेने में आसानी होगी। उन्होंने राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि वे विधानसभा चुनावों के दौरान सुविधा ऐप का ही प्रयोग करें।

You missed