शिमला| जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 60 चौपाल 65 जुब्बल कोटखाई 67 रोहडू विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों में बदलाव किया है। जो मतदान केंद्र वर्षा से क्षतिग्रस्त हो गए हैं उन्हें साथ लगते अन्य सरकारी स्कूलों व भवनों में स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि 60/14 चौपाल मतदान केंद्र घोड़ना को राजकीय माध्यमिक पाठशाला घोड़ना भवन में स्थापित किया जाएगा।इसी तरह 65/3 जुब्बल कोटखाई मतदान केंद्र अढालिया काे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाघी मतदान केंद्र में स्थापित होगा। उपायुक्त ने बताया कि 65/7 जुब्बल कोटखाई राजटाडी 1 मतदान केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलबोग नया भवन विज्ञान खंड में स्थापित होगा।
वहीं 65/74 जुब्बल कोटखाई काशानी मतदान केंद्र सामुदायिक केंद्र काशानी पूर्वी भाग में स्थापित होगा। 65/75 जुब्बल कोटखाई थाना मतदान केंद्र सामुदायिक केंद्र काशानी पश्चिमी भाग में, 65/94 जुब्बल कोटखाई मतदान केंद्र बटाड (कटासू) महिला मंडल भवन बटाड में और 67/81 रोहडू मतदान केंद्र गांव सारी पंचायतघर से गांव सारी भवन में मतदान केंद्र स्थापित होगा।
