शिमला| सूबे में पहुंचने से पहले मानसून कमजोर पड़ गया है। प्रदेश में नौ जून से संभावित प्री मानसून बौछारें अब टल गई हैं। प्रदेश में 12 जून तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। वीरवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम बदलने से कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार जताए गए हैं।राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 43.8 और शिमला में 29.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में बुधवार को गर्म हवाएं चलीं। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। दिन के साथ रात के समय भी प्रदेश के कई स्थानों में गर्मी बढ़ गई है।

 

तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र       अधिकतम    न्यूनतम

ऊना          43.8    23.2
बिलासपुर    40.5    23.5
हमीरपुर     38.9    22.3
कांगड़ा      39.5    24.2
नाहन        37.0    25.7
चंबा         38.5    19.6
धर्मशाला   37.0    25.5
सोलन      36.3    18.8
मनाली     29.6      16.0
शिमला    29.1     20.6
कल्पा     25.4      11.2
केलांग    22.2       8.7

You missed