शिमला| हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले नाराज नेता बगावती सुर में एक दूसरे दलों में शामिल हो रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के हर्ष महाजन बीजेपी में शामिल हो गए हैं। हर्ष महाजन के बीजेपी में होने पर सीएम जयराम ठाकुर ने बयान में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का समय खराब चल रहा है. हर्ष महाजन के भाजपा में शामिल होने पर सीएम ने यह भी कहा कि कांग्रेस के सीनियर लीडर थे. पार्टी को इकट्ठा रखने के लिए चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए थे. उनमें से दो अब हमारे साथ आ गए हैं. उनका बड़े परिवार में स्वागत है.कांग्रेस पर सीएम जयराम ठाकुर ने तंज कसते हुए बोला कांग्रेस के कई और नेता भी हमारे संपर्क में है.

देशभर में कांग्रेस का कुनबा बिखर रहा है. यह बात कांग्रेस को समझनी चाहिए. राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं और कांग्रेस के बड़े नेता कांग्रेस छोड़ो पर लगे है. वहीं, पीएफआई पर केंद्र सरकार ने लगाया बैन. कुछ विघटनकारी ताकतें लंबे समय से नुकसान पहुंचाने की कोशिशें कर रही थी .उनके खिलाफ कार्रवाई बनती है. उनकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गई थी.

You missed