नई दिल्ली| आज भाजपा का दामन थामने के बाद हर्ष महाजन का दर्द छलका। उन्होंने प्रेस वार्ता में कई खुलासे किए। हर्ष महाजन ने कहा कि मैंने एनएसयूआई से अपना सफर शुरू किया था। स्टेट सूथ कांग्रेस का पूरे भारत में मेरा सबसे लंबा कार्यकाल था दस साल। मैंने तीन बार चुनाव लड़ा, कोई चुनाव नहीं हारा। जब तक वीरभद्र थे तो कांग्रेस थी। उनका राजनीतिक सलाहकार भी रहा।अब कांग्रेस दिशाहीन हो रही है। आज कांग्रेस लीडरलेस हो गई है। न विजन है न जमीनी स्तर पर कोई काम हो रहा है। वीरभद्र सिंह के जाने के बाद कुछ भी नहीं रहा। मां-बेटे का राज है। छुटभैया नेता घूम रहे हैं। पार्टी में यह सब होता देख मेरे मन को बहुत ठेस पहुंची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकप्रिय हैं। उनका दूरदृष्टिकोण हैं। भाजपा अच्छे मार्जिन से रिपीट करेगी।

कांग्रेस मुख्यालय से हटाई हर्ष महाजन की नेम प्लेट

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला से बुधवार दोपहर बाद पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन के कार्यालय के बाहर लगी नेम प्लेट को हटा दिया गया। पार्टी कार्यालय में मौजूद पदाधिकारी हर्ष महाजन के भाजपा में शामिल होने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बता रहे हैं। पार्टी नेताओं ने बताया कि दो दिन पहले तक महाजन रोजाना कार्यालय आते थे। कई घंटों बैठकर यहां कार्यकर्ताओं से बैठकें करते थे। बीते सोमवार को हर्ष महाजन दिल्ली गए थे। भाजपा में उनके शामिल होने का फैसला हैरानी भरा है।

पार्टी दिशाहीन नहीं, नेता हो गए हैं संघर्षहीन : आशा
हर्ष महाजन के भाजपा में शामिल होने पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने ट्वीट किया कि पार्टी दिशाहीन नहीं, बल्कि 45 वर्षों तक संगठन से सम्मान और पद पाने वाले नेता संघर्षहीन हो गए हैं। ऐसे मौकापरस्त लोग जब अंधभक्ति स्वीकार कर लें तो समझ जाना चाहिए कि स्वार्थ, स्वहित और अहंकार उनके सिर चढ़ चुका है। आशा कुमारी ने लिखा कि वरिष्ठ नेता उम्र से नहीं निष्ठा, ईमानदारी और संघर्ष से बनते हैं।

You missed